ग्रामीणों ने बालू उठाव करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की

अवैध बालू ढुलाई की ग्रामीण थाना पहुंचकर शिकायत की

मधुपुर. एनजीटी के रोक के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों से अवैध बालू का उठाव बेरोकटोक जारी है. बताया जाता है कि बांक नदी घाट व आसपास के इलाकों में अवैध तरीके से बालू का उठाव धड़ल्ले से किया जा रहा है. प्रखंड के रामचंद्रपुर, दलहा, बांक, जमुनिया आदि गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि दर्जनों ट्रैक्टर से प्रतिदिन नदी घाटों से बालू का उठाव किया जा रहा है. बालू लोड ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. बताया कि ट्रैक्टर बालू को कादोकारी, जमुनिया व दुर्गापुर से होते हुए अड़रिया पहाड़ी के रास्ते जगदीशपुर ले जाया जा रहा है. बताया कि गांवों में आपसी तनाव की स्थिति भी पैदा हो गयी है. इसको लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचकर शिकायत की. ग्रामीणों ने पुलिस से अविलंब कार्रवाई किये जाने की मांग की है. हाइलाइर्ट्स : बालू लोड तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से बनी रही है दुर्घटना की आशंका अवैध बालू के खिलाफ ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत अवैध बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग गांवों में आपसी तनाव की उत्पन्न हो रही स्थिति

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >