करौं. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भजन योजना कभी चावल के अभाव में तो कभी राशि के अभाव में बंद रहता है. बताया जाता है कि कई विद्यालय में अंडा, फल व लड्डू का राशि नहीं है, जिसके कारण विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. बताया जाता है कि प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जेरुआ में चावल के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद है. वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिमरा में चावल, अंडा, फल व रागी मडुआ लड्डू का राशि नहीं है. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नोनियाटांड़ में मध्याह्न भोजन बनाने लिए के अंडा फल का राशि नहीं है. नव प्राथमिक विद्यालय पहरदहा में चावल, अंडा राशि का अभाव से मध्याह्न भोजन बंदी के कगार पर है. जबकि नवप्राथमिक विद्यालय रवानी टोला बुढ़िकुरा में चावल खत्म हो गया है. प्राथमिक विद्यालय भथुबादी में चावल और राशि दोनों समाप्त हो गया है. अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से चावल, मध्याह्न भोजन करने वाला राशि, अंडा, फल, का राशि उपलब्ध कराये जाने की मांग की है. इस संबंध में बीइइओ अमिताभ झा ने कहा कि मध्याह्न भोजन के लिए सभी विद्यालय में चावल वितरित किया जायेगा. हाइलार्ट्स : करौं में मध्याह्न भोजन योजना बंदी के कगार पर
करौं के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट
मधुपुर : राशि और अनाज के अभाव में बंद हो रही बच्चों की थाली
