क्रिसमस की तैयारी शुरू, चर्च में हो रहा रंग-रोगन

मधुपुर व आसपास के इलाके में क्रिसमस की तैयारियां शुरू

मधुपुर. शहर व आसपास के इलाके में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गयी है. क्रिसमस को लेकर दुकानें भी सज गयी है. इसको लेकर चर्चों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम भी तेज हो गया है. गिरजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. इधर, क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. दूसरे प्रदेश में रहने वाले लोग बड़ा दिन के अवसर पर अपने घर वापस लौट रहे हैं. मधुपुर में संत जोसेफ, संत कोलंबस चर्च, सीएनआइ चर्च, पीएच मिशन चर्च, कार्मेल स्कूल चर्च समेत ग्रामीण क्षेत्रों के गिरजाघर में क्रिसमस की तैयारी हो रही है. आकर्षक सामग्रियों से दुकानें सज गयी है. क्रिसमस पर मधुपुर में गांधी चौक, हाजी गली, हटिया रोड में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज ड्रेस, मुखौटा व सजावट के सामान से दुकानें सज गयी हैं. दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस डे पर अच्छी दुकानदारी होने की उम्मीद है. सांता क्लॉज का ड्रेस 100 से 300 रुपये, मुखौटा 10 से 100 रुपये, क्रिसमस कार्ड 10 से 200 रुपये, घंटी 5 से 50 रुपया, खिलौने 10 से 30 रुपये, क्रिसमस पोस्टर 20 से 60 रुपये, स्टार 20 से 50 रुपये में उपलब्ध है. हर साइज में हरे रंग का आकर्षक ट्री बाजार में मौजूद है. क्रिसमस ट्री को सजाने वाले अन्य सामान भी हर रेंज में उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >