अवैध बालू उठाव करते ट्रैक्टर जब्त

करौं थाना क्षेत्र के मदनकट्टा अंतर्गत जयंती नदी का मामला

करौं. थाना क्षेत्र के मदनकट्टा स्थित जयंती नदी घाट से अहले सुबह पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू उठाव करते ट्रैक्टर को जब्त किया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गश्ती के दौरान जयंती नदी घाट पहुंचे. जहां एक ट्रैक्टर नदी घाट से बालू का उठाव कर रहा था. पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक व मजदूर वाहन को छोड़कर भाग निकले. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया. करौं थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि पकड़े गये ट्रैक्टर के विरुद्ध जिला खनन पदाधिकारी को लिखित सूचना दी जायेगी, जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >