ब्रेकिंग न्यूज: कार-बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर, हादसे के बाद कार छोड़ भागे सवार

खागा-जामताड़ा मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और फरार कार सवारों की तलाश शुरू की.

पालोजोरी: खागा थाना क्षेत्र के सगड़ूबाद गांव के पास गुरुवार की शाम कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शाम करीब 7:30 बजे खागा-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर सगड़ूबाद बाबा लाइन होटल के पास हुई.

दुर्घटनाग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network

घटना के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग कार को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलते ही खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उठाकर बेहतर इलाज के लिए तत्काल जामताड़ा भेजा.

पुलिस के अनुसार, घायलों में एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों घायल युवक पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बराकर क्षेत्र के रहने वाले हैं.

खागा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं, घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हुए अज्ञात कार सवारों की तलाश में पुलिस जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कांत सिंह

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >