deoghar news :व्यवसायियों ने बस एसोसिएशन की हड़ताल का किया समर्थन, कहा : पुराने मीना बाजार से ही चले बसें

रविवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ साझा बैठक कर हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया.

संवाददाता, देवघर : देवघर में पुराने मीना बाजार स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को बाघमारा इंटर स्टेट बस टर्मिनल में शिफ्ट किये जाने के खिलाफ व्यापारियों ने आक्रोश जताया है. रविवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ साझा बैठक कर हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया. व्यापारियों का कहना है कि बस स्टैंड की शिफ्टिंग से बाजार पर सीधा असर पड़ा है, ग्राहक घट गए हैं और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. बैठक में शामिल संगठनों ने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए चेताया कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज होगा.

रविवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने बस एसोसिएशन के साथ साझा बैठक की. बैठक में बस एसोसिएशन की मांगों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में बैद्यनाथधाम चेंबर ऑफ काॅमर्स, जिला टेक्सटाइल एंड गारमेंट एसोसिएशन, देवघर फुटपाथ दुकानदार हाॅकर संघ के सदस्य शामिल हुए. इसमें सामूहिक रूप से प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति दर्ज करायी गयी. लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन अपनी हठधर्मिता का त्याग नहीं करती है, तो आंदोलन जारी रहेगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेशानंद झा ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों पर विचार नहीं नहीं कर रहा है. प्रशासन से अविलंब पुरानी व्यवस्था के तहत बस का परिचालन शुरू कराने की मांग की. व्यापारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि बसों का परिचालन बाधित होने का सीधा असर हमारे व्यापार पर हो रहा है. अगल-बगल के गांव से लोग पहुंच नहीं पा रहा हैं. नये बस स्टैंड का कोई विरोध नहीं है, लेकिन दोनों की अलग-अलग व्यवस्था की जाये. सभी बड़े शहर में कई बस स्टैंड हैं. बस स्टैंड को दूर करना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इस वजह से कई प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं. दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों ने बाघमारा बस स्टैंड से लंबी दूरी के बसों का परिचालन करने व राज्य अंतर्गत बसों का परिचालन पूर्ववत करने की मांग की है. बैठक में बैजनाथधाम चेंबर के अध्यक्ष पंकज पंडित, फुटपाथ हाॅकर दुकानदार संघ के अध्यक्ष दिलीप बरनवाल, बस एसोसिएशन के महामंत्री विनोद झा, दिलीप झा, इंद्रवत झा, गणेशानंद झा, राजेश आनंद झा, कार्तिकानंद झा, अशोक झा समेत अन्य मौजूद थे.

किसने क्या कहा

बस स्टैंड शिफ्टिंग पर किसी भी व्यापारिक संगठन से किसी भी तरह का कोई राय मशविरा नहीं किया गया है. इस फैसले का बाजार और व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है. हर बड़े शहर में कई बस स्टैंड हैं. सावन में बस स्टैंड दूर जाता है, तो बाजार पर प्रतिकूल असर होने लगता है. आजाद चौक व टावर चौक का बाजार खत्म हो जाता है. देवघर के मुख्य बाजार का अस्तित्व संकट में आ गया है. राज्य सरकार व जिला प्रशासन से अनुरोध है कि बाघमारा स्टैंड से अंतरराज्यीय बस का परिचालन किया जाये और पुराने बस स्टैंड पूर्ववत रहे.

पंकज पंडित, अध्यक्ष, बैद्यनाथधाम चेंबरहम व्यापारियों के प्रति शुक्रगुजार है. यह मुद्दा केवल बस तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित से जुड़ा मुद्दा है. हमें जनता की परेशानियों का पता है. इस व्यवस्था से व्यापारी भी खुश नहीं हैं. देवघर में यात्री वाहन पड़ाव के नाम पर कुछ नहीं है. इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. हमलोग लगातार बस स्टैंड में सुरक्षा के उपाय करने की मांग किये, लेकिन जब हमें हटाया गया तब कैमरा लगाया गया. प्रशासन यदि कैमरा पहले लगाता, तो अपराध पर अंकुश होता. यह आदेश थोपा हुआ है. जनता की परेशानी को बढ़ावा देने वाला है. अगर कोई पहल नहीं हुई, तो संघ अनशन करेगा.दिनेशानंद झा, अध्यक्ष, देवघर जिला बस ऑनर्स एसोसिएशन

हाइलाइट्स

व्यापारिक संगठनों ने बस ऑनर्स एसोसिएशन के साथ की साझा बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >