सारठ: प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी सारठ शशांक शेखर के पिता सुरेश प्रसाद सिंह का निधन हो गया,लखीसराय जिले के अभयपुर पिरी बाजार पैतृक आवास में 7 अगस्त को हो गया, बीटीएम शशांक शेखर बताया कि उनके पिता स्व सुरेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्ति प्रखंड कृषि पदाधिकारी थे, जो वर्ष 2010 में पिपरिया प्रखंड लखीसराय सेवानिवृत हुए थे, 77 वर्षीय सुरेश प्रसाद सिंह पिछले 4 महीने से बीमारी से ग्रस्त थे,डॉक्टर ने उन्हें घर पर रहकर सेवा करने की सलाह दी थी.
वे अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्र बधु, दो पुत्री तथा पोते -पोती, नाती- नातिन सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं, उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट गंगा किनारे बेगूसराय में किया गया, मुखाग्निक बड़े पुत्र शशांक शेखर ने दी,इधर सारठ प्रखण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बीटीएम को सांत्वना देते हुए दुःख जताया.
