सारठ में दो सगे भाई के बीच मारपीट, एक भाई गंभीर रूप से घायल

सारठ के ओझाडीह गंडा में जमीन विवाद के चलते सगे भाई ने अपने ही भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच कर रही है.

सारठ: सारठ थाना क्षेत्र के ओझाडीह गण्डा में सगे भाई के बीच मारपीट कर अपने ही भाई को घायल कर दिया, मामले को लेकर पीड़ित रोहित पंडित ने थाने में लिखित शिकायत देकर अपने भाई कोकील पंडित द्वारा मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है, शिकायत में जिक्र किया है कि उनका भाई कोकिल देवघर में रहता है एवं वहां से उनका घर आकर उनलोगों के मामा घर मे मिले जमीन में हिस्सा नहीं देने की बात कहते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा, वहीं गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने एवं छुड़ाने के बाद गड़ासा निकालकर उनके सिर पर वार कर दिया जिससे पीड़ित गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.

वहीं आरोपी द्वारा मामा घर का जमीन का हिस्सा मांगने पर जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है, इधर पीड़ित ने फोन से मामले की सूचना पुलिस को दिया जिसके बाद पुलिस के सहयोग से सारठ सीएचसी पहूंच कर इलाज़ कराया, इलाज़ के बाद थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >