प्रतिनिधि, मोहनपुर : रिखिया थाना क्षेत्र के गेंदुआ गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान में रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान डूबे 11 वर्षीय किशोर का शव करीब 22 घंटे बाद सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक की पहचान बरगछा गांव निवासी केशर महतो के छोटे पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की दोपहर करीब तीन बजे नीरज अपने दोस्तों के साथ गेंदुआ गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी, लेकिन रविवार देर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह करीब सात बजे एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और दो नाव की सहायता से पूरे खदान में सघन खोज अभियान चलाया. कई घंटे तक लगातार खोजबीन करने के बाद दोपहर करीब एक बजे किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया. एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अशोक कुमार कर रहे थे. घटना की सूचना पर रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार, अंचल निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक जगदीश उरांव समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे. वहीं पंचायत के मुखिया रंजीत प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर डटे रहे. शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया. थाना प्रभारी ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. हाइलाइट्स रिखिया में दर्दनाक हादसा : स्नान के दौरान 11 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत एनडीआरएफ ने काफी मशक्कत के बाद खदान से निकाला शव
Deoghar News : बंद पत्थर खदान में डूबे किशोर का 22 घंटे बाद मिला शव

Deoghar News : बंद पत्थर खदान में डूबे किशोर का 22 घंटे बाद मिला शव
Copied link
रिखिया थाना क्षेत्र के गेंदुआ गांव स्थित बंद पड़ी पत्थर खदान में रविवार की दोपहर स्नान करने के दौरान डूबे 11 वर्षीय किशोर का शव करीब 22 घंटे बाद सोमवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया.