पेपर लीक होने के आरोप में भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में धांधली व पेपर लीक होने के आरोप लेकर भारतीय जनता युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया.

देवघर. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में धांधली व पेपर लीक होने के आरोप लेकर भारतीय जनता युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया. भाजयुमाे जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि हेमंत सरकार लगातार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. इससे पूर्व भी पेपर लीक हुई थी व फिर से ऐसी पेपर लीक की घटना से सरकार की भी संलिप्तता को नकारा नहीं जा सकता. जनहित के कार्यों में यह सरकार पूरी तरह से फेल है. इस मौके पर रूपा केशरी, लखन मंडल, जय मिश्रा, सागर झा, मनोज भार्गव, राहुल कुमार, प्रशांत सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >