मारगोमुंडा. मुख्य चौक मारगोमुंडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए के अप्रत्याशित जीत ओर पूर्ण बहुमत मिलने पर झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आतिशबाजी की ओर एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुडुचेरी,असम और बंगाल की जनता ने सिद्ध कर दिया कि अब जनता झूठे वादों पर भरोसा करने वाली नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के साथ पार्टी नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है. भाजपा ने इतिहास रचते हुए असम में लगातार तीसरी बार और पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी में रिकार्ड जीत दर्ज की है. आज के चुनाव परिणाम आने के बाद विपक्षी दलों को कड़ी हार का सामना करना पड़ा है. इस जीत से पार्टी को ओर अधिक मजबूती मिलेगी. मौके पर नीरज गुप्ता, गौरी पौद्दार, पप्पू यादव, संतोष वर्णवाल,राजा गुप्ता, अजीत यादव, निप्पू यादव, रूपेश शरण, रामदेव मंडल, निखिल शाह, विरेंद्र पंडित, डेगन पंडित आदि मौजूद थे.
मारगोमुंडा में झालमुड़ी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आतिशबाजी की
