हनुमान चालीसा के पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

संकट मोचन धाम में पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर भजन कीर्तन आयोजित

करौं. पाथरोल स्थित संकट मोचन धाम में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भजन कीर्तन व हनुमान जी की महाआरती की गयी. कीर्तन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया. बताया जाता है कि संकट मोचन धाम पाथरोल में वर्ष 2002 से ही प्रत्येक पूर्णिमा बाबा का महाआरती व भजन कीर्तन भक्तों के सहयोग से होता आ रहा है. इसी क्रम में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर संकट मोचन धाम पाथरोल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन गायक लालटू पाल, राम जी रवानी, उपेंद्र रवानी और कुमार जितेंद्र ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को खूब झुमाया. मंदिर के पुजारी पंडित गौतम पाठक ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मंदिर प्रबंधक दिलीप पाठक ने बताया कि यहां हर पूर्णिमा भक्तों के सहयोग से भजन संध्या आयोजन किया जाता है. भक्त अपने स्वेच्छा से सहयोग करते है. इसके कारण कार्यक्रम होता आ रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के माधो मंडल, उपेंद्र रवानी, सुरेंद्र दास, पंचू शर्मा, अभय बच्चू मिश्रा, कारू रवानी, राजकिशोर, गुणधार मंडल, सरवन यादव, महेंद्र विश्वकर्मा, कामदेव रवानी, जटाशंकर राउत, सुशील सिंह, कामदेव महतो, गुड़ा पंडित, वरुण बावरी, बलदेव रवानी, रवि रवानी, राजेश रवानी, मनोज यादव, हीरो यादव, उमा रवानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स: संकट मोचन धाम में पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर भजन कीर्तन आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >