Deoghar news : विशेष शिविर में विभिन्न योजनाओं के लिए जमा कराये 169 आवेदन

धरती आबा जनजातीय ग्राम उतकर्ष अभियान के तहत कई गावों में विशेष शिविर का आयोजन. शिविर में लोगों ने जमा कराये आवेदन

सोनारायठाढ़ी . बीडीओ नीलम कुमारी की देखरेख में शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के भलबिनधा, पोरखवा, पिपरा, लालूडीह, मकरा, बारा कमराडंगाल समेत कई गावों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनजातीय समुदाय के लोगों का सर्वांगीण विकास को लेकर चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी, साथ ही स्वास्थ्य विभाग से आये चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की व जरूरी दवाइयां दीं. वहीं कृषि पदाधिकारी ने लोगों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी दी. खेती के साथ साथ पशुपालन, बागवानी, मछली पालन समेत कई तरह की जानकारी दी. शिविर पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भूषण मंडल ने जन जातीय समुदाय के लोगों को सरकार के द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भूषण मंडल ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 28 गावों का चयन किया गया है, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के 10 गांवों में शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर मुखिया आशा देवी, सुमित कुमार मंडल, चमन प्रवीण, रमझा बानु, शंकर मिस्त्री, बहामुनि मुर्मू, जयकांत यादव, त्रिपुरारी यादव, प्रेमलता देवी, पंचायत सचिव जयप्रकाश झा, ममता कुमारी, प्रिया स्वेता, मृत्युंजय कुमार राय, समेत संबंधित वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एएनएम व आम जनता ने शिविर के आयोजन में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan kumar

निरंजन कुमार प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. शंकरपुर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >