नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रथ रवाना

मधुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से बीडीओ ने रथ किया रवाना

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर से नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने को लेकर शनिवार को बीडीओ अजय कुमार दास, सीओ यामुन रविदास व सीडीपीओ नीतू कुमारी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि रथ के माध्यम से लोगों को नाश के प्रति जागरुक किया जायेगा. कहा कि नशा समाज व परिवार के लिए कुरुती के रूप में साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू कलह व छोटी-मोटी दुर्घटना नशा के कारण से होती है. इस अभियान के तहत समाज के लोगों को नशा मुक्ति से जोड़ा जायेगा. कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. नशा मुक्त भारत अभियान के संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ हरेरामजी दिनकर, सीआई निरंजन रजक, खुर्शीद आलम, विनोद कुमार, प्रणय कुमार, अमित कुमार, सुशांत कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >