गोशाला में आग लगने से पशु झुलसे, नुकसान

गौशाला में आग लगने से पशु झुलसे, नुकसान

बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र के मयूरकोला में शनिवार की रात्रि गोशाला में आग लगने से एक गाय व बछड़ा बुरी तरह से झुलस गया. पशुपालक अंजन कुमार साहा ने बताया कि हर दिन की भांति उस दिन भी वे गोशाला में पशुओं को चारा देकर सो गए थे. इस बीच करीब रात 11 बजे गोशाला से आग की लपटें और धुआं निकलते देखा. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान एक गाय व बछड़ा बुरी तरह से झुलस गया. साथ ही गोशाला में रखा सारा समान भी राख हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >