सफर के दौरान महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी, प्राथमिकी दर्ज

चलती ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया. बैग में रुपये, सोने के जेवरात सहित कई अन्य सामान थे.

जसीडीह. चलती ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हो गया. बैग में रुपये, सोने के जेवरात सहित कई अन्य सामान थे. इस संबंध में पीड़ित महिला जमशेदपुर के परसुडीह अंतर्गत नामो टोला निवासी पूर्णिमा कुमारी ने जसीडीह जीआरपी में शिकायत दी है. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि वह आरा स्टेशन पर 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से अपने पति चेतन कुमार ओझा के साथ यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान मोकामा स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उसका ट्रॉली बैग चोरी कर फरार हो गया. बैग में पांच हजार रुपये, सोने की चेन, लॉकेट, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान थे. जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर आवेदन को मोकामा स्टेशन के रेल थाना भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >