सारठ: राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अन्तर्गत बुधवार को सारठ प्रखंड परिसर में दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डॉ गणेश प्रसाद राय एवं डॉ ललिता कुमारी द्वारा प्रखंड कार्यालय के आसपास गांव के दर्जनों लोगों का जोड़ एवं नस से सम्बंधित समस्याओं समेत अन्य बीमारियों के 145 मरीजों का निःशुल्क हेम्योपैथीक इलाज किया गया. साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराया गया.
शिविर में आए हुए लोगों का स्वाथ्य जांच के साथ साथ योगाभ्यास के माध्यम से निरोग रहने की जानकारी दी गई. बुजुर्ग मरीजों को खान पान से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई, मौसमी बीमारियों से बचने के भी टिप्स दिया गया. बताया गया की मौसम बदलने से सर्दी जुकाम वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों से बचने के लिए हमे सतर्कता बरतनी चाहिए, खासकर बुजुर्गों एवं बच्चों पर मौसम परिवर्तन का असर अधिक पड़ता है. इस दौरान लोगों को ताजा व पोषक तत्वों से युक्त आहार लेना चाहिए जिससे शरीर मे रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहे.
गुरुवार को भी शिविर में वयोवृद्ध मरीजों के साथ साथ नस, जोड़ो समेत अन्य बीमारियों से सम्बंधित मरीजों का इलाज किया जाएगा. इस दौरान योग प्रशिक्षक कुंदन सिंह, लीलावती देवी, गजाधर पंडित सहिया कुमारी उमा सिंह, दुर्गावती देवी, यशोदा देवी, शांति देवी, मुन्नी मरांडी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.
