आयुष हेल्थ कॉटेज की तैयारी शुरू दो एकड़ सरकारी भूमि होगी चिह्नित सीओ सदर को जारी हुआ निर्देश ट्रेस नक्शा के साथ मांगी गयी रिपोर्ट प्रमुख संवाददाता, देवघर देवघर जिले में आयुष मिशन के तहत हेल्थ कॉटेज की स्थापना की दिशा में प्रशासनिक कवायद शुरू हो गयी है. डीसी के निर्देश पर परियोजना के लिए सभी अंचलों में दो-दो एकड़ गैर-मजरुआ या अन्य सरकारी भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. भूमि चिह्नित होने के बाद स्थापना संबंधी आगे की कार्रवाई की जायेगी. भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज एसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया है कि हेल्थ कॉटेज के लिए उपयुक्त दो-दो एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित कर ट्रेस नक्शा सहित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध करायें, ताकि राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. यह प्रक्रिया स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड के निदेशक आयुष विभाग के निर्देश पर हो रही है. हेल्थ कॉटेज से क्या होगा फायदा आयुष हेल्थ कॉटेज एक ऐसा स्वास्थ्य केंद्र होगा, जहां आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) आधारित उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जायेगी. यहां जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, योग एवं वेलनेस कार्यक्रम, स्वास्थ्य परामर्श, पंचकर्म जैसी आयुर्वेदिक चिकित्सा तथा प्राकृतिक उपचार की सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं. इससे लोगों को पारंपरिक चिकित्सा का विकल्प स्थानीय स्तर पर मिलेगा और बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी. ऐसे केंद्र स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा भविष्य में चिकित्सा, वेलनेस और स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
देवघर में बनेगा आयुष हेल्थ कॉटेज, दो एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश
देवघर में आयुष हेल्थ कॉटेज के लिए दो एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश जारी। अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधा।

देवघर में बनेगा आयुष हेल्थ कॉटेज, दो एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित करने का निर्देश