घर के बाहर से ऑटो चोरी, थाना में दी शिकायत

जसीडीह थाना क्षेत्र के कजरिया कॉलोनी में चोरों ने घर के बाहर से एक ऑटो की चोरी कर ली. घटना के संबंध में पीड़ित महिला लता देवी ने थाने में शिकायत दी है.

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह थाना क्षेत्र के कजरिया कॉलोनी में चोरों ने घर के बाहर से एक ऑटो की चोरी कर ली. घटना के संबंध में पीड़ित महिला लता देवी ने थाने में शिकायत दी है. महिला ने बताया कि वह अपने ऑटो (जेएच 15टी 1331) को चलवा कर भरण-पोषण करती थी. बुधवार की शाम को उसके देवर बबलू यादव प्रतिदिन की तरह टेंपो चलाकर घर के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया. दूसरे दिन सुबह उठने के बाद देखा कि घर के बाहर खड़ा ऑटो गायब है. इसके बाद आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. इसके बाद घटना की जानकारी थाना को दी. सूचना मिलते ही थाने से पुलिस पदाधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. उक्त ऑटो एक वर्ष पहले लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >