ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रुपये की छिनतई

जसीडीह थाना क्षेत्र के तिलकपुर फाटक के समीप एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर छिनतई कर ली गयी. घटना गुरुवार की रात की बतायी जाती है. मारपीट में घायल ऑटो चालक दिलीप कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

देवघर. जसीडीह थाना क्षेत्र के तिलकपुर फाटक के समीप एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर छिनतई कर ली गयी. घटना गुरुवार की रात की बतायी जाती है. मारपीट में घायल ऑटो चालक दिलीप कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह जसीडीह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर का रहने वाला है. घायल दिलीप ने बताया कि वह जसीडीह से रिजर्व में सवारी लेकर तिलकपुर गया था. वहां रात में सवारी छोड़ने के बाद घर की ओर लौट रहा था. उसी क्रम में तिलकपुर फाटक के समीप दो बाइक पर सवार चार अज्ञात युवक वहां पहुंचे. उन्होंने ऑटो रोकने को कहा. डर के मारे उसने ऑटो रोक दिया. फिर उन युवकों ने मिल कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जब वह बेहोश हो गया, तो उसे ऑटो के नीचे डाल दिया और उसके पॉकेट से 1200 रुपये लेकर बदमाश फरार हो गये. बताया कि वहां वह बेहोश पड़ा हुआ था, फिर देर रात को उसे एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >