deoghar news : धान खरीद में 15 दिनों के विस्तार को मंजूरी, सभी जिलों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

झारखंड में किसानों से पैक्सों के माध्यम से सरकार द्वार धान खरीद के समय में 15 दिनों के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी है. साथ ही सभी जिले को धान खरीद में तेजी लाते हुए समय पर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

संवाददाता, देवघर : झारखंड में किसानों से पैक्सों के माध्यम से सरकार द्वार धान खरीद के समय में 15 दिनों के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी है. साथ ही सभी जिले को धान खरीद में तेजी लाते हुए समय पर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है. धान खरीद में लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे संताल परगना के दुमका व जामताड़ा जिले को छोड़ बाकी चार जिले के लक्ष्य में पांच हजार क्विंटल कम कर दिया गया है. देवघर को तीन लाख क्विंटल के जगह अब 2.95 लाख क्विंटल, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ को दो लाख क्विंटल की जगह 1.95 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है. समय विस्तार के बाद अब पैक्सों में किसानों से तीन मई तक धान खरीदे जायेंगे. इस संबंध में विभागीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा है कि समय पर धान तैयार नहीं होने व किसानों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने किसानों के हित के लिए धान खरीद के समय में विस्तार की मंजूरी दी है. वहीं सभी जिले के जेएसएफसी प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है. तेजी से धान खरीदारी कर समय पर लक्ष्य को पूरा करें. इसके लिए प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर निगरानी कमेटी का गठन भी पहले से किया गया है. कमेटी लगातार खरीदारी में तेजी लाने के लिए काम करेगी. ऐसा निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >