आजसू की बैठक, एनडीए को जिताने का लिया संकल्प

आजसू पार्टी के गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रभारी ने गोड्डा और दुमका लोकसभा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनायीण्

देवघर. आजसू पार्टी के गोड्डा लोकसभा चुनाव प्रभारी ब्रजमोहन कुमार ने शहर के एक होटल में देवघर के नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में गोड्डा और दुमका लोकसभा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनायी. चुनाव प्रभारी ने कहा कि एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करेंगे और जीत दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लग जायें. इस बैठक में देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, जिला प्रधान महासचिव दीपक सिंह एवं गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सभी नवनियुक्त सह प्रभारियों को चुनाव जीतने की रणनीति के तहत काम करने की बात कही. बैठक में गोड्डा लोकसभा सह प्रभारी राजा साहनी, विनोद कुमार, महेश राय, ध्रुव प्रसाद शाह, अरुण कुमार महतो सहित अन्य नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >