सिदो-कान्हू के बताये रास्ते पर चलकर करेंगे विकास: पूर्व मंत्री

पूर्व कृषि मंत्री ने कई स्थानों में वीर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

चितरा. हूल दिवस के अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री ने विभिन्न स्थानों पर वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर सिंह ने क्षेत्र के दुलदुलई मोड़, दुबराजपुर, फुटानी चौक व जोलागढ़ा स्थित वीर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि वीर सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत व महाजनों के खिलाफ आंदोलन किया था. इसके चलते आंदोलन की चिंगारी पूरे देश में फैली और भारत देश आजाद हुआ. वीर सिदो-कान्हू की शहादत के कारण ही आज हमलोग खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. उनके बताये रास्ते पर चलकर झारखंड का विकास करेंगे. कहा कि झारखंडवासी कभी उनकी शहादत को भुला नहीं पाएंगे. हमेशा झारखंड वासियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर ग्रामीण व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >