Deoghar news : मोटर लोन सह बीमा एजेंट को ट्रक से कुचलने का प्रयास, कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में बिहार निवासी बीमा एजेंट ने ट्रक से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला ट्रक का 350000 रुपये में इंश्योरेंस कराकर पैसा नहीं देने का है.

वरीय संवाददाता, देवघर . बिहार के रहने वाले मोटर लोन सह बीमा एजेंट से ट्रक का 350000 रुपये का इंश्योरेंस कराकर पैसा नहीं देने और पैसा मांगने पर ट्रक से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है. इस संबंध में बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर तिलरथ गांव निवासी मोटर लोन सह बीमा एजेंट विवेक सिंह ने कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में बिहार के ही लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर दरियापुर गांव निवासी ट्रक मालिक पप्पू कुमार को आरोपित बनाया गया है. दर्ज मामले में विवेक ने कहा है कि वह पेशे से मोटर लोन व बीमा करने का कार्य करता है. साल 2021 व 2022 में पप्पू कुमार ने उसे झांसे में लेकर व पैसा गबन करने के उद्देश्य से लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये (3,50,000/-) का बीमा अपने ट्रक का उधार में करवा लिया व बोला कि एक माह में पैसा दे देगा. बकाया रुपया वापस मांगने पर टाल-मटोल करता रहा. पैसा वापस नहीं किया तो उसे खोजते-खोजते विवेक देवघर पहुंचा. विवेक का आरोप है कि यहां कुंडा मोड़ के पास 24 अप्रैल की दोपहर करीब 12:15 बजे पप्पू ने अपने ट्रक से कुचलकर उसे जान से मारने की कोशिश की. किसी तरह सड़क किनारे दौड़कर अपनी जान बचायी और कुंडा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कुंडा थाने की पुलिस ने आरोपित पप्पू के ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं मामला दर्ज कर कुंडा थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >