Deoghar news : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का हुआ नामांकन

मधुपुर के राजाभिठा के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षा एक से आठ के छात्रों का नामांकन लॉटरी के माध्यम से किया गया. प्रक्रिया एसडीओ सह स्कूल अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई.

मधुपुर . प्रखंड क्षेत्र के राजाभिठा स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को कक्षा एक से आठ के छात्रों का नामांकन लॉटरी के माध्यम से किया गया. यह प्रक्रिया एसडीओ सह विद्यालय अध्यक्ष राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया. लॉटरी प्रक्रिया मुख्यत अभिभावकों व नामांकन प्रभारी नंदन कुमार की देखरेख में संपन्न हुई. विद्यालय प्रभारी महादेव दास ने रिजर्वेशन के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया और नामांकन की प्रक्रिया को सरल भाषा में बताया. इस दौरान अभिभावकों के विभिन्न सवालों पर प्रभारी ने जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया. वही नामांकन में कुल 111 रजिस्ट्रेशन में 97 सदस्यों के फॉर्म प्राप्त हुए, जिसमें कक्षा एक के लिए 27 फॉर्म जमा हुए. कक्षा दो में 13 रजिस्ट्रेशन में 12 फॉर्म व कक्षा तीन में 11 रजिस्ट्रेशन में 10 फॉर्म, कक्षा चार में नौ रजिस्ट्रेशन में 6 फॉर्म, कक्षा पांच में 13 रजिस्ट्रेशन में 12 फॉर्म जमा किये गये. वहीं कक्षा छह में 13 रजिस्ट्रेशन में नौ फॉर्म, कक्षा सात में 17 रजिस्ट्रेशन में 13 फॉर्म व कक्षा आठ में फॉर्म प्राप्त हुए. मौके पर दिलीप जयसवाल, गीता देवी, शमशेर अंसारी, प्रिंस कुमार के अलावा विद्यालय नामांकन सदस्य राहुल कुमार व रूबी कुमारी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >