सारठ : अबुआ आवास एवं पीएम आवास के 462 लाभुकों को आवास पूर्ण करने के लिए 3 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये की राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय से कर दी गई है. बताया गया कि अबुआ आवास योजना की तृतीय किस्त के रूप में 136 लाभुकों को 50-50 हजार रुपये एवं 212 लाभुकों को 1-1 लाख रुपये दिए जाने हैं. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 54 लाभुकों को 75-75 हजार रुपये एवं 60 लाभुकों को अंतिम किस्त के रूप में 5-5 हजार रुपये दिए जाने हैं. कुल 3 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये की राशि 462 लाभुकों के लिए भुगतान की प्रक्रिया प्रखंड कार्यालय से कर दी गई है.
जल्द लाभुकों के खाते में पहुंचेगी राशि
आवास कॉर्डिनेटर मोहन महरा ने बताया कि पीएम एवं अबुआ आवास के कुल 462 लाभुकों के खाते में 3 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये की राशि भुगतान की प्रक्रिया कर दी गई है. उम्मीद है कि जल्द ही लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी.
आवास पूर्ण कराने को लेकर नियमित अनुश्रवण का निर्देश
बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने कहा कि लंबित आवासों को पूर्ण कराने को लेकर पंचायत सचिव के साथ पर्यवेक्षकों को लगाया गया है. लाभुकों से आवास पूर्ण कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. 462 लाभुकों को भुगतान प्रखंड से कर दिया गया है.
