दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक गिरफ्तार, दो फरार

दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक बाइक के साथ पकड़ाया

मधुपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़बाद मोहल्ला स्थित एक दूकान से चोरी का प्रयास करते एक आरोपी बाइक के साथ पकड़ा गया. बताया जाता है कि रामजी भगत की दुकान में चोरी का प्रयास करने के दौरान पाथरोल थाना क्षेत्र के सुग्गीपहाड़ी गांव निवासी फहीम शेख को औजार व स्प्लेंडर बाइक के साथ पड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी रामजी भगत की दुकान में चोरी कर चुका है. चोरी के प्रयास के दौरान तीन लोग शामिल थे. दो अन्य आरोपी से भाग गया. भागने वाला युवक नन्हका व साहिल सुग्गीपहाड़ी गांव का रहने वाला है. पीड़ित दुकानदार रामजी भगत ने बताया कि उसके दुकान में दो बार पूर्व में चोरी की घटना हो चुकी है. पिछले 5 जून 2024 को दुकान में चोरी का मामला दर्ज कराया था. दूसरे बार चोर कुछ सामान नहीं ले गये थे, जिसके कारण मामला दर्ज नहीं कराया. उन्होंने बताया कि दुकान में चोरी की घटना के बाद खाना खाकर दुकान में ही सोने लगा. आधी रात दुकान के पीछे आवाज सुनकर बाहर निकाला और चोर-चोर हल्ला करने लगा. इस बीच ग्रामीणों ने एक युवक फहीम शेख को औजार और एक बाइक के साथ पकड़ लिया. पकड़ी गयी बाइक भी चोरी की बतायी जा रही है. आरोपी युवक फहीम को औजार, स्प्लेंडर बाइक के साथ पड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. हाइलार्ट्स : दुकान में चोरी का प्रयास करते युवक बाइक के साथ पकड़ाया चोरी की कोशिश करते पकड़ा गया युवक, दो साथी फरार रामजी भगत की दुकान पर तीसरी बार चोरी की कोशिश रात के अंधेरे में चोरी की साजिश, ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >