पेड़ से गिरकर युवक की मौत

बरगद के पेड़ पर पत्ता तोड़ने के लिए चढ़ा युवक अचानक पेड़ से गिर गया. उसे गंभीर अवस्था में परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : बरगद के पेड़ पर पत्ता तोड़ने के लिए चढ़ा युवक अचानक पेड़ से गिर गया. उसे गंभीर अवस्था में परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. सदर अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विनोद पहाड़िया (35 वर्ष) है, जो दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बढ़ेत गांव का रहने वाला था. परिजनों ने मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराये घर ले गये. इस दौरान मृतक की पत्नी सरिता देवी ने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को दिये बयान में कहा है कि 26 अक्तूबर की शाम में उसके पति विनोद पहाड़िया पत्ता तोड़ने के लिए बरगद पेड़ पर चढ़े थे. उसी क्रम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. पहले विनोद को वे लोग इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी ले गये, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन विनोद को लेकर देवघर सदर अस्पताल पहुंचे, तो यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >