मोहनपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

देवघर-दुमका रेललाइन में मोहनपुर स्टेशन के समीप कुरेवा गांव के पास गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन से कट एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, मोहनपुर देवघर-दुमका रेललाइन में मोहनपुर स्टेशन के समीप कुरेवा गांव के पास गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन से कट एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी. सूचना मिलते ही थाना के एसआइ मनिंन्द्र कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ट्रेन की पटरी के किनारे चल रहा था. इस क्रम में जसीडीह से रामपुरहाट जाने वाली ट्रेन जब् आयी, तो वह युवक ट्रेन की पटरी पर चलने लगा. उसे देख स्थानीय लोगों ने हल्ला कर उसे हटाना चाहा, तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >