गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभा

मधुपुर : ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु यीशु को किया याद

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित गिरजाघरों में शुक्रवार को गुड फ्राईडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान बेलपाड़ा के संत जोसेफ चर्च व कुंडु बंगला के सीएनआई गिरजाघर में भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. गिरजाघर में ईसाई धर्म के लोग पहुंचे व प्रभु यीशु याद में प्रार्थना किया. बताया जाता है कि गुड फ्राइडे के दिन ईसाइयों समुदाय के लोगो के लिए प्रभू यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाये जाने के याद में शोक और प्रार्थना का दिन होता है. यीशु की याद में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती है. जहां लोग यीशु की पीड़ा और मृत्यु के बारे में विचार और प्रार्थना करते है. मौके पर संत जोसेफ चर्च के फादर बर्नाल्ड मुर्मू ने बताया कि गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने धरती पर बढ़ रहे पापों के लिए अपना बलिदान दिया था. प्रार्थना सभा में लोग यीशु के बलिदान और उनके प्रेम के बारे में विचार करते हैं और वे उनके लिए प्रार्थना करते हैं और अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं. बताया कि गुड फ्राइडे के दिन गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं के दौरान भावुकता व आस्था का माहौल होता है. जहां लोग प्रभु यीशु को याद करते हैं और उनके लिए प्रार्थना करते है. वहीं, कुंडु बंगला सीएनआई चर्च में फादर संजय मुर्मू श्रद्धालु के साथ प्रार्थना सभा में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >