गुड फ्राइडे पर मसीही ने किया प्रभु यीशु के बलिदान को याद

मधुपुर : भेड‍़वा के पीएच मिशन चर्च में भी हुई विशेष प्रार्थना सभा

मधुपुर. स्थानीय भेड़वा स्थित पीएच मिशन चर्च में शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा में चर्च के फादर विश्वनाथ यादव ने श्रद्धालुओं के साथ प्रार्थना की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र दिन है. दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को चर्च जाते हैं और प्रार्थना करते हैं. गुड फ्राइडे को लेकर ऐसी मान्यता है कि करीब दो हजार साल पहले यरूशलेम में ईसा मसीह को मानवता की भलाई और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें कांटों का ताज पहनाया गया और सूली पर चढ़ा दिया गया. ईसा मसीह ने अपनी मृत्यु के जरिए पूरी मानवता के पापों का प्रायश्चित किया. उन्होंने खुद कष्ट सहकर लोगों को क्षमा और प्रेम का मार्ग दिखाया. यही कारण है कि यह दिन शोक का नहीं बल्कि मानवता के उद्धार और ईश्वर के असीम प्रेम के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है. बताया जाता है कि चर्चों में खास प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच आयोजित किया जाता है. क्योंकि माना जाता है कि इसी समय ईसा मसीह सूली पर थे. मौके पर सीएनआई चर्च के अध्यक्ष त्रिमूर्ति मुर्मू, सचिव संजय मुर्मू उर्फ गुड्डू, शंत कोलंबस चर्च के सचिव अजय कुमार, मोनू हेंब्रम, गोर मल्लिक, बादल हैंब्रम, राजू मसिह, रोज मेरी हैंब्रम, डॉक्टर मार्गट, संगीता मुर्मु, मोनू हेंब्रम आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. वहीं, राजबाड़ी रोड स्थित संत कोलंबस चर्च में फादर विजय सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच प्रार्थना किया और ईसाह मसीह के संबंध में जानकारी दी. हाइलार्ट्स : मधुपुर के भेड़वा स्थित पीएच मिशन गिरजाघर में मसीही समुदाय ने विशेष प्रार्थना सभा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >