थाने में नये थाना प्रभारी ने संभाला पदभार

सारवां में पूर्व थाना प्रभारी कौशल कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया पदभार

सारवां.थाने में 19वें थाना प्रभारी के रूप में संदीप कुमार ने अपना योगदान दिया. उन्होंने पूर्व थाना प्रभारी कौशल कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया. इस अवसर पर संदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने और फरियादियों की बातों को प्राथमिकता के साथ सुना जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र के लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उन्हें बेहतर कानूनी सेवा उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य रहेगा. इस अवसर पर थाने के विभिन्न पदाधिकारी, थाना कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे. प्रभार ग्रहण करने के बाद संदीप कुमार ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर क्षेत्र संबंधी जानकारी भी प्राप्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >