बाइक के धक्के से भागलपुर के कांवरिया की मौत

रिखिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पल्सर बाइक के धक्के से भागलपुर के कांवरिया की मौत हो गयी.

देवघर. रिखिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पल्सर बाइक के धक्के से बिहार अंतर्गत भागलपुर जिले के हिसाकचक थाना क्षेत्र के लालचक गांव निवासी राजू कुमार (25 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गये थे. इलाज के लिये उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने मृतक की मां सुनीता देवी का बयान लिया और पोस्टमार्टम के बाद बेटे का शव उन्ळें सौंपा गया. मां के मुताबिक वे लोग कांवर यात्रा में आये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >