संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला जब्त

चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया

चितरा. चितरा कोलियरी प्रक्षेत्र में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग चार टन से अधिक कोयला जब्त कर कोलियरी के कोल डंप में जमा कर दिया गया. इस संबंध में कोलियरी के सिक्योरिटी इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि इसीएल के सीएमडी के आदेश पर कोलियरी महाप्रबंधक के निर्देश पर चितरा मुख्य मार्ग स्थित सोरेन पाड़ा के पास सड़क किनारे छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे से लगभग चार टन से अधिक कोयला जब्त किया गया. कहा कि छापेमारी अभियान में कोलियरी के सुरक्षा विभाग, सीआइएसएफ, बिंदापाथर पुलिस व मुख्यालय के सुरक्षा विभाग की उपस्थिति में छापेमारी अभियान चलाया गया. वहीं, जब्त कोयला कोलियरी के कोल डंप में जमा करा दिया गया है. साथ ही सिक्योरिटी इंस्पेक्टर ने बताया कि आगे भी कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >