Deoghar news : मां काली प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश-यात्रा

देवघर के सारठ स्थित काली माता खोखरनी काली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. कलश .यात्रा में गाजे- बाजे के बीच 108 महिलाएं समेत कन्याएं शामिल हुईं.

सारठ . सारठ स्थित काली माता (खोखरनी काली ) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.कलश-यात्रा में 108 महिलाएं समेत कन्याएं शामिल हुईं. कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकलकर सारठ छठ घाट नदी पहुंची ,जहां यजमान डोमन राउत सपत्नीक को पंडित कार्तिक राजहंस व पंडित राजेश राजहंस ने विधि विधान से वरुण देव का आह्वान कर पंचदेव पूजन के बाद कलश पूजन कर जल भरा, जिसके बाद मंदिर प्रांगण में सभी कलश को रखा गया, साथ ही मंदिर स्थापना को लेकर पूजन प्रारंभ हुआ. देर शाम तक विभिन्न देवी-देवताओं को पूजन किया गया. मंगलवार को माता काली को प्रवेश कर अधिवास कराया जायेगा . इस दौरान महिलाओं ने संध्या समय मंदिर प्रांगण में लोक गीत गाकर माता काली का स्वागत किया. कलश यात्रा में मुख्य रूप से चिंटू साह, चिंटू राउत, पवन कुमार रवानी, रिंकू गुप्ता, प्रदीप सिन्हा, रामदेव साह, परमेश्वर मंडल, डब्ल्यू राउत, दुःखी राजहंस, बिमल शर्मा, टिंकू राउत, सत्यानंद राजहंस, विशाल राणा, दीपक सिंह, मीनू राउत, छोटू राउत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं मोजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh sinha

प्रभात खबर के वरीय पत्रकार है,वर्ष 2001 से प्रभात खबर से जुड़कर जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे है,विकास,लोगों की समस्या,शिक्षा,स्वास्थ्य व क्राइम से जुड़ी खबरे पर बेहतर कवरेज करते रहे है-प्रभात खबर सारठ कार्यालय के ब्यूरो प्राभारी है,इससे पूर्व में झारखण्ड जगरण, दैनिक रांची ,पहुंच मासिक पत्रिका पटना व ईटीवी में बतौर न्यूज इंफॉर्फ़र के रूप में काम कर चुके है,NOU पटना से M ,A ( Mass Comunication & Journalism ) की पढ़ाई की है,वर्ष 2013-14 तक झारखण्ड विधानसभा रांची में प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य रहे है,अलावे सूचना एवं जन संपर्क विभाग राँची द्वारा गाँवो में सूचना के विकास पर शोध को लेकर झारखण्ड मीडिया फेलोशिप मिला चुका है एवं सूचना अधिकार अधिनियम 2005 में बेहतर काम करने के लिए वर्ष 2013 में झारखण्ड RTI फोरम द्वारा Media Information and Communication Centre Of India के द्वारा RTI CITIZEN AWARD से पुरस्कृत हो चुके है.

मोबाइल-9708654333 / 9431550805

Email -mith.sinha.sinha@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >