Deoghar News : पति की मौत के बाद बहू को कमरे में बंद कर पिलाया जहर, ससुरालवालों पर केस दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के बसमता निवासी सुनीता देवी ने ससुर सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. की गयी है. पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपितों ने जबरन विषैला पदार्थ खिलाकर जान लेने का प्रयास किया.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बसमता निवासी सुनीता देवी के फर्द बयान के आधार पर नगर थाने में उसके ससुर सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद आरोपितों ने रात को उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया. सुबह में उसे आरोपितों ने मिलकर जबरन विषैला पदार्थ खिलाकर जान लेने का प्रयास किया. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जान बची. मामले में ससुर मदन यादव सहित सास दुलारी देवी, ननद ज्योति देवी, गायत्री देवी व मामा ससुर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी उपेंद्र यादव को आरोपित बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 12 अप्रैल को आरोपितों ने एकमत होकर पति सहित उसके साथ गाली-गलोज कर झगड़ा-झंझट किया. इसके बाद तीनों बच्चों को लेकर घर से निकलने को कहा गया. आठ दिन पूर्व पति को अलग कर कहा गया था कि उसके घर में बेटी-दामाद रहेगा. मां-पिताजी को मनाने लगे, लेकिन उनलोगों ने नहीं माना एवं पति के साथ धक्का-मुक्की करने लगे. इसके बाद उसका पति घर से कहीं बाहर निकल गया. इस बात की जानकारी उसने मायके में दी, तो उसके पिता ससुराल आये. आरोपितों ने उसके पिता के साथ भी धक्का-मुक्की की. इसके बाद उसके पिता अपने घर चले गये. पुन: सभी आरोपितों ने पति को घर से निकलने को कहा, तो वह बाहर चले गये. गांव में हो-हल्ला हुआ. इससे तंग आकर उसके पति ने डढ़वा नदी के समीप पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी. रोते-चिल्लाते वह घटनास्थल पहुंची. इसके बाद उसे ससुराल वालों ने घर लाकर एक कमरे के अंदर कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. बेसुध हालत में वह रात भर पड़ी रही. आरोप लगाया है कि सुबह में ननद ज्योति देवी व गायत्री कुमारी जबरन पकड़कर उसे गिरा दिया और सास ने विषैला पदार्थ खिला दी. उसके बच्चों की भी वे लोग जान लेना चाहते हैं. इसके बाद गांव वालों ने उसे सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद ठीक हुई. उसे डर है कि आरोपित उसके बच्चों को नुकसान न पहुंचा दें. मामले में पुलिस से उसने कार्रवाई की मांग की है. मामला दर्ज कर नगर थाने की पुलिस जांच में जुटी है. हाइलाइट्स -नगर थाना क्षेत्र के बसमता मुहल्ले की घटना, जांच-पड़ताल में जुटी नगर थाने की पुलिस पति ने कर ली है खुदकुशी बच्चों की जान को भी बताया खतरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >