पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनांस कर्मी से 90 हजार रुपये की लूट

रिखिया थाना क्षेत्र के विश्वानी गांव के पास शुक्रवार को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधी ने पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनांस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, मोहनपुर.

रिखिया थाना क्षेत्र के विश्वानी गांव के पास शुक्रवार को तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधी ने पिस्तौल का भय दिखाकर फाइनांस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति धनबाद जिले के फुटकी गांव निवासी सुनील मेहता ने रिखिया थाना में शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि निकफिन्स कंपनी लिमिटेड के देवघर ब्रांच का विश्वानी गांव से ऋण धारक से पैसे वसूली कर 91200 रुपये लेकर देवघर आ रहे थे. इसी दौरान गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक ब्लू कलर की टीवीएस अपाची बाइक से तीन नकाबपोश अपराधी आये और मेरी बाइक का ओवरटेक कर मुझे रोक लिया. इसके बाद पिस्तौल का भय दिखाते हुए मुझसे रुपये रखे बैग की छिनतई कर फरार हो गया. पीड़ित फाइनांस कर्मी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

हाइलाइट्स

– तीन नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

– रिखिया थाना क्षेत्र के विश्वानी गांव के पास हुई घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >