Deoghar news : मोबाइल चोरी होने के बाद खाते से पांच लाख की निकासी, रिकवरी के लिए चक्कर लगा रहा है युवक

सारठ क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी युवक का मोबाइल चोरी होने और उसके खाते से पांच लाख की निकासी के मामले अब तक किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है.

वरीय संवाददाता, देवघर . सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी युवक बरजहान का मोबाइल चोरी होने और उसके खाते से पांच लाख की निकासी के मामले अब तक किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है. सोमवार को बरजहान अपने पिता के साथ न्याय की गुहार लगाने देवघर पहुंचा व वरीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. घटना के अनुसार 31 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे वह दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में मधुपुर स्टेशन से हैदराबाद जाने के लिए चढ़ रहा था, तभी उसकी मोबाइल चोरी हो गया. बरजहान को ट्रेन में ही चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. हैदराबाद पहुंचने के बाद उसने जवाहरनगर थाना में इसकी सूचना दी. वहां की पुलिस ने मामले को झारखंड का बताकर मधुपुर जाकर साइबर थाने में शिकायत करने की सलाह दी. बरजहान का मोबाइल बालाजी नगर स्थित केनरा बैंक शाखा के खाते से लिंक था. मोबाइल चोरी होने के कुछ दिनों के अंदर ही उसके खाते से पांच लाख रुपये की निकासी कर ली, जब तक वह कुछ समझ पाता. ठग उसकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर चुके थे. हैदराबाद से लौटकर बरजहान ने 13 फरवरी को देवघर साइबर थाना में मामला दर्ज कराया. हालांकि अब तक न तो पैसे की कोई भरपाई हुई है और न ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के अनुसार, 10 दिन पहले मोबाइल को किसी ने पकड़कर बुढ़ेई थाना को सौंपा था. इसके बावजूद आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. बरजहान न्याय के लिए लगातार बुढ़ैई और देवघर साइबर थाना का चक्कर लगा रहा है. उसकी न तो कोई स्पष्ट सुनवाई हो रही है और न ही उसे कोई संतोषजनक जवाब मिल पा रहा है. ॰ट्रेन में मोबाइल चोरी, फिर बैंक खाते से उड़ाये गये पांच लाख रुपये ॰हैदराबाद से लेकर देवघर तक थाने का चक्कर लगा रहा पीड़ित ॰साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, अब तक आरोपी फरार ॰मोबाइल बरामद, फिर भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >