Deoghar News : युवक के मोबाइल पर आया लिंक, टच करते ही निकल गये 41000 रुपये

एक युवक के मोबाइल पर एक अज्ञात लिंक आया, जिसे टच करते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 41000 रुपये की अवैध निकासी हो गयी.

देवघर. नगर थानांतर्गत एक प्रतिष्ठान में गार्ड का काम कर रहे बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव निवासी एक युवक के मोबाइल पर एक अज्ञात लिंक आया, जिसे टच करते ही उसके क्रेडिट कार्ड से 41000 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. इस संबंध में मंगलवार दोपहर में पीड़ित युवक मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. उसने बताया कि उसका मोबाइल क्रेडिट कार्ड से लिंक है. उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया, जिसे टच करते ही उसका स्क्रीन शेयर कर क्रेडिट कार्ड से 41000 रुपये की निकासी कर ली गयी. साइबर थाने की पुलिस से उसने ठगी की रकम वापस कराते हुए अज्ञात मोबाइल धारक को चिह्नित कर कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >