जमीन विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

बेटे ने नरेश मंडल, मोती मंडल को बताया आरोपी देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जमीन विवाद में बुजुर्ग को गोली मार दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रिखिया थाना प्रभारी एके टोपनो सहित एएसआइ आरजे कुमार, राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ […]

बेटे ने नरेश मंडल, मोती मंडल को बताया आरोपी

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जमीन विवाद में बुजुर्ग को गोली मार दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रिखिया थाना प्रभारी एके टोपनो सहित एएसआइ आरजे कुमार, राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ पहुंचे. घायल भुवनेश्वर मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया.
यहां ऑन ड्यूटी डॉ एहसान उत तोहिद, ऑन कॉल डॉ दिवाकर पासवान, डॉ चितरंजन कुमार पंकज ने प्राथमिक उपचार के बाद भुवनेश्वर की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक, गोली भुवनेश्वर के पीठ में लगी और सामने छाती की तरफ से निकल गयी थी, जो कपड़े में फंसा हुआ था. यहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में गोली को पुलिस को दे दी गयी. डॉक्टरों ने बताया कि मरीज शॉक्ड है और पल्स-बीपी नहीं मिल रहा है. उसे इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही है.
इधर, घायल के पुत्र सुनील मंडल ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनलोगों का गोतिया से करीब सात-आठ वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था, जिसका केस उनलोगों ने दुमका तक लड़ा. उसी विवाद में नरेश मंडल, मोती मंडल व अन्य ने मिलकर पिताजी को गोली मार दी. घटना के वक्त कोई भाई घर में नहीं थे. वे लोग घर पहुंचे, तब जानकारी हुई. समाचार लिखे जाने तक रिखिया थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
दो दिनों की रिखिया में दूसरी वारदात :
19 फरवरी को रिखिया थानांतर्गत फतेहपुर लेटवा गांव में एक वृद्ध की हत्या कर दी गयी थी. इस बार भी बुजुर्ग को ही गोली मारी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >