फरार आरोपिताें के लोकेशन से उनका पीछा कर रही पुलिस

जय गिरि को खोजने एक छापेमारी टीम बिहार रवाना देवघर : नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी हरिशरणम कुटिया के समीप सेंचुरिया गली निवासी अनिल सिंह की पत्नी अरुणा देवी सहित पुत्र अमित कुमार सिंह की साजिश के तहत गोली मारकर हत्या किये जाने के आरोपित अभिषेक पांडेय सहित प्रशांत द्वारी व विवेक मंडल की तलाश […]

जय गिरि को खोजने एक छापेमारी टीम बिहार रवाना

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के झौसागढ़ी हरिशरणम कुटिया के समीप सेंचुरिया गली निवासी अनिल सिंह की पत्नी अरुणा देवी सहित पुत्र अमित कुमार सिंह की साजिश के तहत गोली मारकर हत्या किये जाने के आरोपित अभिषेक पांडेय सहित प्रशांत द्वारी व विवेक मंडल की तलाश में गुरुवार दिनभर पुलिस ने छापेमारी की.
वहीं एक आरोपित जय गिरी उर्फ जय भारद्वाज की खोज में दूसरी छापेमारी टीम को बिहार भेजा गया. पुलिस इन सभी फरार आरोपितों के लोकेशन पर पीछा कर रही है. देर शाम में मामले के एक आरोपित जय द्वारा बिहार के बांका जिले में ठिकाने लेने की जानकारी मिली, तो दूसरी छापेमारी टीम को वहां के लिए रवाना किया गया.
मां-बेटे को गोली मारकर हत्या करने में गिरफ्तार शिवपुरी बिलासी निवासी अभिषेक मिश्रा उर्फ गोटू मिश्रा, ठाढ़ी दुलमपुर निवासी अंकित कुमार गुप्ता उर्फ अंकित कश्यप व कुंडा थाना क्षेत्र के बंधा निवासी रवि कौशिक को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कराया और कोर्ट के आदेश पर इन तीनों आरोपितों को नगर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पहुंचाया है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन आरोपितों ने मां-बेटे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता कबूल करते हुए घटना में संलिप्त रहे सभी साथियों के नाम की भी जानकारी दी थी.
उसी आधार पर पुलिस अन्य आरोपितों की खोजबीन में जुटी है. इस दोहरे हत्याकांड की साजिश जेल में हुई थी. घटना की साजिश से लेकर वारदात अंजाम देने में अभिषेक मिश्रा उर्फ गोटू, रवि कौशिक व अंकित गुप्ता के अलावे गुड्डू मिश्रा, प्रशांत द्वारी, अभिषेक पांडेय, बाबा परिहस्त, आदर्श झा उर्फ चैंप, जय गिरी उर्फ जय भारद्वाज व एक सरकारी स्कूल के आठवीं का छात्र शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >