महिला सहित दो के एकाउंट से 35000 रुपये की निकासी

देवघर : महिला सहित दो के बैंक एकाउंट से 35000 रुपये की निकासी साइबर अपराधियों द्वारा किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बंपास टाउन देवसंघ चौक के समीप निवासी सुभद्रा देवी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कही है कि उसके एकाउंट में किसी अज्ञात ने फर्जी तरीके से आधार लिंक […]

देवघर : महिला सहित दो के बैंक एकाउंट से 35000 रुपये की निकासी साइबर अपराधियों द्वारा किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बंपास टाउन देवसंघ चौक के समीप निवासी सुभद्रा देवी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कही है कि उसके एकाउंट में किसी अज्ञात ने फर्जी तरीके से आधार लिंक कर 20000 रुपये की निकासी कर ली.

दूसरे मामले में बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी सदानंद राय के एकाउंट से 15000 रुपये की निकासी की गयी है. वे यहां कालिका विहार मुहल्ले में अपने बेटी के घर में रहते हैं.

उनके एकाउंट में भी किसी ने फर्जी तरीके से आधार लिंक कर अंगूठा लगाकर उक्त राशि की निकासी की है. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस दोनों मामलों की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >