14 तक साफ रहेगा आसमान, गिरेगा पारा

देवघर : देवघर समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और हवा की गति सामान्य से थोड़ा अधिक होने के कारण दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. अधिकतम और […]

देवघर : देवघर समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को आसमान साफ रहने और हवा की गति सामान्य से थोड़ा अधिक होने के कारण दिन भर सर्द हवाएं चलीं. इस वजह से ठंड बढ़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, सुबह के वक्त धुंध रह सकती है. अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है.

वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, पिपरवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कांके का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आनेवाले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी. कई स्थानों पर शीतलहर चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >