अलग-अलग दो लोगों के खाते से "23,300 की निकासी

देवघर : अलग-अलग दो लोगों के एकाउंट से साइबर अपराधियों द्वारा 23300 रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. पहले मामले में नंदन पहाड़ के समीप निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर खुद को फोन-पे का मैनेजर बताया. रिफंड पैसे दिलाने का झांसा देकर लिंक व पिन की जानकारी लेने […]

देवघर : अलग-अलग दो लोगों के एकाउंट से साइबर अपराधियों द्वारा 23300 रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. पहले मामले में नंदन पहाड़ के समीप निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर खुद को फोन-पे का मैनेजर बताया.

रिफंड पैसे दिलाने का झांसा देकर लिंक व पिन की जानकारी लेने के बाद उसके अकाउंट से 17000 रुपये की निकासी कर ली. दूसरे मामले में इंदिरा नगर निवासी अनिकेत कुमार यादव का एटीएम चोरी कर अज्ञात व्यक्ति ने 6300 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली. दोनों लोगों ने साइबर थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >