देवघर : लोकसभा में बुधवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सदन के माध्यम से रक्षा मंत्री से संताल परगना में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई मांगे रखी. डॉ दुबे ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने देवघर शहर को अपने महत्वपूर्ण लिस्ट में शामिल किया है. द्वादश ज्योर्तिंलिंग में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक राजधानी है.
देवघर में मिलिट्री स्टेशन व गोड्डा में सैनिक स्कूल खुले
देवघर : लोकसभा में बुधवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सदन के माध्यम से रक्षा मंत्री से संताल परगना में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई मांगे रखी. डॉ दुबे ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय ने देवघर शहर को अपने महत्वपूर्ण लिस्ट में शामिल किया है. द्वादश ज्योर्तिंलिंग में बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर […]

यहां प्रत्येक साल पांच करोड़ लोग बाहर से आते हैं. देवघर में डीआरडीओ सेंटर है. इस डीआरडीओ सेंटर के लिए देवघर में मिलिट्री स्टेशन की आवश्यकता है. देवघर में मिलिट्री स्टेशन व डीआरडीओ का लैब खोल जाये. गोड्डा में सैनिक स्कूल की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, इसलिए जल्द ही सैनिक स्कूल खोला जाये.
नक्सलवाद से ग्रसित है यह इलाका : सांसद डॉ दुबे ने कहा कि संताल परगना का इलाका नक्सलवाद व आतंकवाद से ग्रसित है.
इस कारण इलाके के लोग विस्थापन व पलायन को सोचने को मजबूर हो रहे हैं. इस इलाके में रोजगार के लिए आयुध फैक्ट्री व डिफेंस रिक्वायरमेंट सेंटर की स्थापना की जाये. भूतपूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देवघर में आयधु फैक्ट्री व डिफेंस रिक्रूटमेंट सेंटर खोलने की बात कही थी. इसलिए रक्षा मंत्री से आग्रह है कि देवघर व गोड्डा में इन योजनाओं को पूरा किया जाये.