सुरक्षा कर्मी के आवास से नकदी व जेवरात चोरी

देवघर : नंदन पहाड़ के समीप रहने वाले एनएसजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर दिल्ली में कार्यरत बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहुसैनी गांव निवासी रवीन कुमार झा के आवास से चोरों ने नकदी 25000 रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में अज्ञात […]

देवघर : नंदन पहाड़ के समीप रहने वाले एनएसजी सुरक्षाकर्मी के तौर पर दिल्ली में कार्यरत बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहुसैनी गांव निवासी रवीन कुमार झा के आवास से चोरों ने नकदी 25000 रुपये सहित सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में उन्होंने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

कहा है कि एक नवंबर को वे लोग पैतृक गांव गये हुए थे. इस दौरान आवास की चाबी पड़ोस में रहने वाले करीबी परिचित पवन कुमार सिंह को दे रखा था. तीन नवंबर को पवन की पत्नी नीतू देवी ने शाम करीब 5:45 बजे फोन कर आवास में चोरी होने की सूचना दी. सोमवार सुबह 11 बजे पहुंचा, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ पाया.

काले बक्से व सूटकेस तोड़ कर चोर ने नकदी रुपये सहित एक सेट सोने की हार, चार सोने की चूड़ी, एक अंगूठी, एक सोने की चेन व एक जोड़ा झुमका की चोरी कर ली. चोरी गयी जेवरात की कीमत उन्होंने करीब तीन लाख रुपये बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >