शराबियों व मनचलों पर रहेगी नजर

देवघर : दुर्गापूजा मेला में पीकर हंगामा करने वाले युवकों की खैर नहीं है. पुलिस मनचलों व छेड़छाड़ करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखेगी. सड़क पर आड़ा-तिरछा कर बाइक चलाने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी. भीड़ में इसकी निगरानी के लिये पुलिस सादे लिवास में भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेगी. मेला क्षेत्र में […]

देवघर : दुर्गापूजा मेला में पीकर हंगामा करने वाले युवकों की खैर नहीं है. पुलिस मनचलों व छेड़छाड़ करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखेगी. सड़क पर आड़ा-तिरछा कर बाइक चलाने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी. भीड़ में इसकी निगरानी के लिये पुलिस सादे लिवास में भी मेला क्षेत्र में तैनात रहेगी.

मेला क्षेत्र में गोशाला, कृष्णापुरी, बिलासी, सत्संग, बाजला चौक, करनीबाग, धोबीटोला, स्टेशन रोड सहित शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस की चेकिंग चलेगी. मेला की भीड़ में छेड़खानी व फब्तियां कसने वालों पर भी खास निगाह रखी जायेगी. आमतौर पर बैजनाथपुर इलाके में युवकों का एक ग्रुप है, जो सड़क किनारे शराब पीकर मंडराते हैं. आने-जाने वालों को परेशान उनसे उलझते हैं. ऐसे युवकों पर पुलिस की नजर रहेगी. सामान्य तौर पर सभी पूजा पंडालों में भी पुलिस की ड्यूटी लगायी गयी है. इसके अलावे 24 घंटे के लिए शहर में अलग से दो गश्ती दल की व्यवस्था भी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >