मां-पिता के साथ मारपीट के आरोपित को भेजा जेल

देवघर : वार्ड नंबर-15 बरमसिया आंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी रिटायर सरकारी कर्मी मणिमाला देवी की शिकायत पर दर्ज मारपीट व छिनतई मामले में गिरफ्तार उसके पुत्र संतोष कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिक्र है कि पुत्र उससे अलग रहता था. जबरदस्ती […]

देवघर : वार्ड नंबर-15 बरमसिया आंबेडकर नगर मुहल्ला निवासी रिटायर सरकारी कर्मी मणिमाला देवी की शिकायत पर दर्ज मारपीट व छिनतई मामले में गिरफ्तार उसके पुत्र संतोष कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिक्र है कि पुत्र उससे अलग रहता था.

जबरदस्ती उसके घर में घुस आया तथा पैंशन की रकम देने व मकान अपने नाम करने का दबाव देने लगा. अक्सर वह शराब पीकर घर आता है और तोड़फोड़ करता है. तीन अक्तूबर को संतोष जबरन घर में घुस आया. पेंशन की रकम मांगने लगा व घर अपने नाम करने का दबाव देने लगा. पिता जयनंदन सहित उसके साथ मारपीट की तथा गाली-गलौज करते हुए गला दबाने की कोशिश करने लगा. बगल के लोग आये और उसकी जान बचायी. इस दौरान जबरदस्ती आलमारी की चाबी लेकर 5000 रुपये निकाल लिया. पेंशन व मकान नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी. यह भी जिक्र है कि संतोष आपराधिक प्रवृत्ति का है. हमेशा अपने पास घातक हथियार रखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >