एकाउंट से 28500 रुपये निकासी की शिकायत

देवघर : कुंडा निवासी निर्णय कुमार देव के एकाउंट से साइबर आरोपितों द्वारा 28500 रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में उसने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पूर्व में निकासी हुए 20000 रुपये के बारे में […]

देवघर : कुंडा निवासी निर्णय कुमार देव के एकाउंट से साइबर आरोपितों द्वारा 28500 रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में उसने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

जिक्र है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर पूर्व में निकासी हुए 20000 रुपये के बारे में जानकारी ली. दो दिन में रुपया एकाउंट में वापस किये जाने का झांसा देकर फिर से 28500 रुपये की निकासी कर लिया. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >