डीसी नैंसी सहाय ने लोगों से की अपील
देवघर : डीसी नैंसी सहाय ने आम लोगों से अपील की है कि पुलिस के डर से नहीं अपनी जान बचाने के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलायें. इसे अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण व अनिवार्य काम समझें. डीसी ने कहा है कि वाहन चलाते समय हेलमेट रक्षा क��च का कार्य करता है.
अधिकतर सड़क दुर्घटना में मौत हेड इंज्यूरी की वजह से होती है और हेलमेट के इस्तेमाल करके इससे बचा जा सकता है. एक छोटी-सी गलती पूरे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति हो सकती है. स्वयं जागरूक बनें तथा दूसरों को भी जागरूक करने का कार्य करें. उन्होंने सभी अभिभावक से भी आग्रह करते हुए कहा है कि अपने बच्चों को बिना हेलमेट के वाहन चलाने नहीं दें तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने किसी भी स्थिति में नहीं दें.
इसके अलावा वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अन्य वैध कागजातों को साथ रखें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें, वाहन चलाते समय राहगिरों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों पर विशेष ध्यान दें तथा एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को आगे निकलने का रास्ता देने के साथ ओवरटेक नहीं करने की अपील की है.
